{"_id":"69bd3251e55b012a390a3364","slug":"video-sukhbir-badal-at-save-punjab-rally-in-shahkot-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बचाओ रैली: सुखबीर बादल ने शाहकोट में भरी हुंकार, पंथ के मुद्दे पर रखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बचाओ रैली: सुखबीर बादल ने शाहकोट में भरी हुंकार, पंथ के मुद्दे पर रखी बात
Ankesh Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:11 PM IST
Link Copied
बदलते मौसम और खराब हालातों के बावजूद शाहकोट की धरती पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि पंजाब की सियासत में अब एक नई करवट का समय आ गया है। पंजाब बचाओ–2027 में सुखबीर सिंह बादल लाओ रैली ने जोश, जज्बे और जनसमर्थन का ऐसा दृश्य पेश किया, जिसने विरोधियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि पंजाब का इरादा अडिग है। रैली में उमड़े भारी जनसमूह और गूंजते नारों ने शिरोमणि अकाली दल की अगुवाई पर एक बार फिर भरोसे की मुहर लगा दी। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के संबोधन ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने अपने भाषण में पंजाब के भविष्य, पंथ की मजबूती और प्रदेश के विकास को लेकर दृढ़ संकल्प दोहराया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने यह साबित कर दिया कि पंजाब की जनता अपने भविष्य को लेकर सजग है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और समर्पण देखने लायक था। रैली की सफलता और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए हलका इंचार्ज सरदार बचित्तर सिंह कोहाड़ और उनकी पूरी टीम को विशेष बधाई दी गई। कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्थाओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया। इस रैली ने स्पष्ट कर दिया कि 2027 के लक्ष्य को लेकर पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं तथा पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।