सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir Badal meeting with leaders in Jalandhar appoints Sukhminder Rajpal as National Spokesperson

जालंधर में सुखबीर बादल का स्वागत: बंद कमरे में बैठक, सुखमिंदर राजपाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर में बंद कमरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद सुखमिंदर राजपाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Sukhbir Badal meeting with leaders in Jalandhar appoints Sukhminder Rajpal as National Spokesperson
जालंधर में सुखबीर बादल का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता व नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रधान सुखबीर बादल शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। जालंधर पहुंचने पर सुखबीर सिंह बादल का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल की ओर से अहम बैठक भी आयोजित की गई।

Trending Videos


बैठक के दौरान सुखमिंदर राजपाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जालंधर की समूची लीडरशिप के साथ करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में हुई बैठक में शहर के मौजूदा हालात, संगठनात्मक ढांचे और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल ने पार्टी अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा और साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब के लोगों को गुमराह करने के मुद्दे पर भी जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने जालंधर की तमाम लीडरशिप और वरिष्ठ अकाली नेताओं का धन्यवाद करते हुए सभी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और पंजाब के विकास में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर इकबाल सिंह ढींडसा, लक्की मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, अमनदीप सिंह बाजवा (सर्कल प्रधान बस्ती गुजां), भिंदरदीप सिंह, परमिंदर सिंह, अमृतबीर सिंह, सुरजीत सिंह, निरवैर सिंह साजन, चरणजीत सिंह और आबिद सलमानी सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed