सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Shooter Shilu nabbed after cross-firing

Jalandhar: क्रॉस फायरिंग के बाद काबू आया शूटर शीलू, महितपुर में देर रात पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

घटना महितपुर एरिया की है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी घुम्मन पैलेस के पास नजर आया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

Jalandhar Shooter Shilu nabbed after cross-firing
जालंधर में मुठभेड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर देहात के महितपुर इलाके में देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सुखजीत उर्फ शीलू बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पहले गांव बूते दी शन्ना के सरपंच महिंदर सिंह पर हुए कातिलाना हमले के मामले में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी।
Trending Videos


घटना महितपुर एरिया की है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी घुम्मन पैलेस के पास नजर आया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शीलू घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

हमले के बाद हरविंदर विर्क ने पुलिस टीम को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed