{"_id":"69a6db00506bb8aecc0d1e10","slug":"video-fagavaugdha-ipanprvamata-tarasata-ka-cayaramana-na-ka-pathha-na-ukhaugdhana-ka-apal-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने की पौधे न उखाड़ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने की पौधे न उखाड़ने की अपील
Ankesh Kumar
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:28 PM IST
Link Copied
फगवाड़ा में गो ग्रीन संस्था की ओर से पिछले काफी समय से अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फगवाड़ा की हरगोबिंद नगर मार्केट में भी पौधे लगाए थे। किसी ने एक पौधा उखाड़ कर फेंक दिया और ट्री गार्ड भी उखाड़ दिया। संस्था के सदस्यों ने इसकी शिकायत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जरनैल नंगल को की। जरनैल नंगल ने उस जगह का दौरा किया। जरनैल नंगल ने अपील की है कि जिसे उस पौधे से कोई समस्या है, वह सामने आ कर बात करे तो उसकी समस्या का हल किया जाएगा। लेकिन यदि दोबारा किसी ने पौधा उखाड़ा तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को इसी जगह पर दोबारा पौधा लगाया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।