सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Israel-Iran War Impact Disrupts Dubai Route, Punjab and Chandigarh Flights Affected

इस्राइल-ईरान तनाव का असर: दुबई रूट डगमगाया, पंजाब-चंडीगढ़ की उड़ानों पर ब्रेक; पर्यटन-डेस्टिनेशन वेडिंग पर असर

सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्रराइल-ईरान तनाव के चलते दुबई रूट डगमगा गया है। पंजाब-चंडीगढ़ की उड़ानों पर ब्रेक लग गया है। 22 भारतीय शहरों से 80+ दैनिक उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। अमृतसर-चंडीगढ़ रूट पर समय बदलाव और रद्दीकरण हो रहा है। पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री चिंतित है। परिवार तिथियां टाल रहे हैं।

Israel-Iran War Impact Disrupts Dubai Route, Punjab and Chandigarh Flights Affected
सूना पड़ा एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इस्राइल-ईरान टकराव का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर साफ दिखने लगा है। एहतियातन कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र आंशिक या पूर्ण रूप से बंद किए हैं, जिससे खाड़ी क्षेत्र की उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं या सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। इसका सीधा असर भारत से दुबई जाने वाली उड़ानों पर पड़ा है।
Trending Videos


दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल है। वर्ष 2025 में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक करोड़ 19 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जिनमें भारत सबसे बड़ा स्रोत देश रहा। भारत-दुबई रूट दुनिया के प्रमुख और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय मार्गों में गिना जाता है। औसतन प्रतिदिन 32 से 33 हजार भारतीय यात्री दुबई के लिए उड़ान भरते हैं। भारत के 22 शहरों से प्रतिदिन 80 से अधिक सीधी उड़ानें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर-चंडीगढ़ रूट पर असर
अमृतसर से सामान्य परिस्थितियों में दुबई के लिए रोजाना औसतन 4 से 5 सीधी उड़ानें संचालित होती हैं। इस रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट सेवाएं देती हैं। प्रतिदिन 700 से 900 यात्री सीधी उड़ानों से दुबई जाते हैं, जबकि कनेक्टिंग उड़ानों के साथ संख्या और बढ़ जाती है। उड़ान अवधि लगभग 3.5 से 4.5 घंटे है।

 

चंडीगढ़ से फिलहाल दुबई के लिए प्रतिदिन एक सीधी उड़ान उपलब्ध है, जिसका संचालन मुख्यतः इंडिगो करती है। इससे रोजाना 150 से 180 यात्री यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में यात्री नई दिल्ली या मुंबई के माध्यम से भी कनेक्टिंग उड़ानें लेते हैं। मौजूदा हालात में कुछ उड़ानों के समय में बदलाव, मार्ग परिवर्तन या सीमित रद्दीकरण देखने को मिल रहे हैं।
 

पर्यटन व डेस्टिनेशन वेडिंग पर असर
पंजाब और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक कारणों से दुबई जाते हैं। तीन से पांच दिन के टूर पैकेज का खर्च सामान्यतः 45 हजार से 90 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक होता है, जिसमें हवाई टिकट, होटल, डेजर्ट सफारी, सिटी टूर और एयरपोर्ट ट्रांसफर शामिल रहते हैं।

 

दुबई पंजाबी और प्रवासी भारतीय परिवारों के बीच डेस्टिनेशन विवाह का लोकप्रिय केंद्र बन चुका है। एक भव्य समारोह पर डेढ़ करोड़ से पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक तक खर्च हो सकता है। उड़ानों में अनिश्चितता और किरायों में उतार-चढ़ाव के कारण कई परिवार तिथियां आगे बढ़ा रहे हैं। 

 

कारोबारी सौरव शर्मा ने परिवार संग दुबई यात्रा रद्द कर दी है, जबकि यूके से बेटे की शादी के लिए दुबई में आयोजन तय करने वाले कृपाल सिंह ने भी कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

 

टूर ऑपरेटर जिम्मी शर्मा के अनुसार फिलहाल दुबई के टूरिस्ट पैकेज अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं और वैकल्पिक गंतव्यों पर विचार किया जा रहा है। यदि पश्चिम एशिया में हालात जल्द सामान्य होते हैं तो उड़ान सेवाएं और पर्यटन गतिविधियां पटरी पर लौट सकती हैं, लेकिन तनाव लंबा खिंचा तो किराए ऊंचे रहने और मांग प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed