{"_id":"6a2ae9b9ddac28a6b90e39e9","slug":"kikki-dhillon-appears-before-ed-in-money-laundering-probe-questioned-for-three-hours-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-110705-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मनी लांड्रिंग जांच में ईडी के सामने पेश हुए किक्की ढिल्लों, तीन घंटे चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मनी लांड्रिंग जांच में ईडी के सामने पेश हुए किक्की ढिल्लों, तीन घंटे चली पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदकोट के पूर्व विधायक से दस्तावेजों पर सवाल-जवाब, रमन अरोड़ा से भी पूछताछ
आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले दर्ज हो चुका है विजिलेंस केस, अदालत में लंबित है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर चल रहे फरीदकोट के पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा वीरवार को दोबारा ईडी कार्यालय में पेश हुए। ईडी अधिकारियों ने दोनों नेताओं से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
पूछताछ के बाद बाहर आए किक्की ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी को पूरा सहयोग दिया है। ईडी ने जिन दस्तावेजों की मांग की थी, वे उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। दोबारा तलब किए जाने और राजनीतिक पहलुओं से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया।
किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच उन्होंने 10.72 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि उनकी आय 3.18 करोड़ रुपये दर्ज की गई। जांच एजेंसियों के अनुसार करीब 7.53 करोड़ रुपये के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका था।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में अदालत में चालान पेश कर चुकी है। मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है। ईडी अब संबंधित वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।