{"_id":"6a2aeac53b3275966d018387","slug":"fir-against-bjp-councillor-and-four-others-for-assaulting-aap-women-coordinator-firozpur-news-c-68-1-fzr1001-104966-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बीजेपी पार्षद समेत 4 पर एफआईआर, आप महिला कोऑर्डिनेटर से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बीजेपी पार्षद समेत 4 पर एफआईआर, आप महिला कोऑर्डिनेटर से मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म भरने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद
पीड़िता ने भाई के साथ कार्यालय जाकर पूछताछ की, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का।
फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के वार्ड नंबर-9 के पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दी कि नगर कौंसिल चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा पार्षद सुरेश कुमार और अन्य लोग मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म भरने के नाम पर पैसे ले रहे थे।
आरोप है कि जब वह अपने भाई के साथ कार्यालय पहुंचीं और वीडियो बनाकर सवाल पूछे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने रमन कुमार, सुरेश कुमार, साजन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।