फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lawrence gang operative to be deported to India in Kapil Cafe firing Case

लॉरेंस गैंग का गुर्गा भारत होगा डिपोर्ट: कनाडा में कपिल के कैफे पर की थी फायरिंग, स्टडी वीजा पर गया था जशनदीप

Mon, 13 Jul 2026 10:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:46 PM IST
सार

जशनदीप पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी के बाद इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाने में मदद करने का आरोप है।

विज्ञापन
Lawrence gang operative to be deported to India in Kapil Cafe firing Case
कॉमेडियन कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा ने संगठित अपराध और गैंगवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य जशनदीप सिंह को भारत डिपोर्ट (निर्वासित) करने का आदेश दिया है। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड के इमिग्रेशन डिवीजन ने यह आदेश उस मामले में दिया है, जिसमें जशनदीप पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी के बाद इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाने में मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


जशनदीप सिंह वर्ष 2022 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने ट्रिब्यूनल के समक्ष दलील दी कि हिंसक गैंग गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए कनाडा में कोई स्थान नहीं है। हालांकि जशनदीप सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। कपिल शर्मा ने जुलाई 2025 की शुरुआत में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में कैप्स कैफे शुरू किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद यह कैफे लगातार दो बार गोलीबारी का निशाना बना।
विज्ञापन

10 जुलाई 2025 की आधी रात करीब दो बजे बजे कैफे के बाहर कम से कम 8 से 9 गोलियां चलाई गईं। उस समय कैफे के कर्मचारी अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। कैफे की खिड़कियों और इमारत को नुकसान पहुंचा।

पहली घटना के एक महीने से भी कम समय बाद 7 अगस्त 2025 को सुबह करीब पौने पांच बजे फिर से कैप्स कैफे पर गोलियां चलाई गईं। कनाडाई और भारतीय जांच एजेंसियों की जांच में इस मामले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने की बात सामने आई। बाद की जांच में हमलावरों और कथित मास्टरमाइंड की पहचान किए जाने तथा उनके बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया गया।

इसी मामले और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य गरिंदर देव उर्फ रॉकेट को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपपत्र के बाद उसके कनाडा प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जशनदीप सिंह के खिलाफ डिपोर्टेशन आदेश और फ्रांस में हुई गिरफ्तारी को कनाडा, अमेरिका और यूरोप की एजेंसियों द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय शिकंजे के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय में गैंग पर हत्या, रंगदारी, ड्रग्स तस्करी, हथियारों की सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क संचालित करने के आरोपों की जांच कई देशों में तेज हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed