{"_id":"6a54f111beeb3225c402a27f","slug":"video-jalandhar-rural-police-tightens-the-noose-on-criminals-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 300 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 300 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर एक्शन
पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर जालंधर देहात पुलिस ने सोमवार से ऑपरेशन प्रहार 3.0 की शुरुआत करते हुए अपराधियों, गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, शरण देने वालों, भगोड़ों, वांछित आरोपियों और जमानत पर बाहर आए अपराधियों के खिलाफ जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। इस विशेष ऑपरेशन की अगुवाई डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने की, जबकि एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया और पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ऑपरेशन के दौरान पूरे जिले में 75 रेड की गईं। पुलिस ने 34 नई एफआईआर दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 71 वांछित आरोपी, 11 भगोड़े अपराधी (पीओ) गिरफ्तार किए गए, जबकि 65 प्रिवेंटिव कार्रवाई की गई। पुलिस ने 9 डोजियर, 2 इंटेलिजेंस रिपोर्ट (आईआर) तैयार कीं और 12 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया।अभियान के दौरान 347 ग्राम हेरोइन, 182 नशीली गोलियां, 2 मोटरसाइकिल तथा 15 लीटर 750 मिली अवैध शराब बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 केस दर्ज कर 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक्साइज एक्ट के तहत 3 केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 370 चालान काटे गए और 51 वाहन जब्त किए गए।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 13 जुलाई को पूरे जिले में कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) भी चलाया गया, जिसके तहत सुनसान इलाकों, छोड़ी गई इमारतों, नशा प्रभावित स्थानों और अन्य संदिग्ध जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अपराधियों और जमानत पर बाहर आए आरोपियों का सत्यापन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में नाइट डोमिनेशन और विशेष नाकाबंदी को और सख्त किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। जिले में 112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) चौबीसों घंटे तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि गैंगस्टर, नशा तस्करी, फिरौती, धमकी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 पर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर विश्वसनीय सूचना पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।