{"_id":"6a54ec9f5461264b3c060a06","slug":"video-high-alert-at-jalandhar-cantt-railway-station-ahead-of-pm-modis-inauguration-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, बम धमकी वाले ई-मेल के बाद सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, बम धमकी वाले ई-मेल के बाद सुरक्षा कड़ी
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में तैयार किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।
धमकी के मद्देनज़र जीआरपी, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। इसी बीच डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों और उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया।
हालांकि, अधिकारियों ने धमकी भरे ई-मेल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनका दौरा उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए है।
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि 17 जुलाई को जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, स्थानीय स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय सहित कई स्थानों पर आईईडी विस्फोट किए जाएंगे। ई-मेल में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की सत्यता और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।