{"_id":"6a82ec91ea94ee0f470acec1","slug":"man-commits-suicide-by-shooting-himself-with-licensed-pistol-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105389-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर व्यक्ति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर व्यक्ति ने की खुदकुशी
Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गोल्डन इंक्लेव की कोठी नंबर-5 में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों के अनुसार गुरकृपाल सिंह चावला की बगदादी गेट के बाहर बाइकों के स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरकृपाल मानसिक रूप से परेशान रहते थे। सोमवार अलसुबह वह उठे और नहाने के बाद पाठ किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के कामकाज में व्यस्त थे। गुरकृपाल की पत्नी किसी कामकाज से मोगा गई थी। कुछ समय बाद गुरकृपाल अपने बेडरूम में चले गए, जहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। थाना सिटी प्रभारी सुखचैन मेहता ने बताया कि घटना में गुरकृपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।
फोटो कैप्शन -गुरकृपाल सिंह (फाइल फोटो)