{"_id":"698d92240d9ca623e10805b6","slug":"man-crushed-by-car-while-crossing-highway-in-jalandhar-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: हाईवे पार करते युवक को कार ने कुचला, मौके पर मौत; भड़के लोगों ने दो घंटे सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: हाईवे पार करते युवक को कार ने कुचला, मौके पर मौत; भड़के लोगों ने दो घंटे सड़क पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार
दिनेश काम से लौटकर हाईवे पार कर रहा था, तभी पठानकोट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची।
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव बल्लां के समीप बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र लालू निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में किशनगढ़ के एक पीजी में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि दिनेश काम से लौटकर हाईवे पार कर रहा था, तभी पठानकोट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई रणजीत सिंह ने टीम सहित शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए।
अज्ञात चालक के फरार होने और पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने हाईवे पर धरना दे दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह और करतारपुर पुलिस की टीमें भारी बल के साथ मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करवाया गया और जाम खुलवाया गया।
Trending Videos

अबोहर में रेलगाड़ी से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
अबोहर के बहावलवासी और बल्लूआना के मध्य आज सुबह रेलवे लाइनों के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की आयु करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस अबोहर मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।रेलवे पुलिस के बलदेव सिंह ने बताया कि सुबह स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई थी कि बहावलवासी के पास रेलवे लाइनों के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वे हवलदार सुखविंदर सिंह और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद गैंगमैन से पूछताछ की। गैंगमैन ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर गश्त करते समय उसने व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद उसने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया।
सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरुला अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम और पहचान की कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।