{"_id":"69c1462633cccdb5540215f1","slug":"pap-constable-in-jalandhar-extorting-money-by-setting-up-fake-checkpoint-see-video-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस कांस्टेबल का कारनामा: नकली नाका लगा कर रहा था उगाही, लोगों ने सिखाया सबक, जमकर पीटा, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस कांस्टेबल का कारनामा: नकली नाका लगा कर रहा था उगाही, लोगों ने सिखाया सबक, जमकर पीटा, Video
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के जालंधर में असली पुलिस जवान ने ऐसा कारनामा किया कि लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। कांस्टेबल सीविल वर्दी में नकली नाका लगा कर वाहन चालकों से उगाही कर रहा था।
लोगों ने आरोपी को पीटा।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) का एक कर्मचारी कथित तौर पर फर्जी नाका लगाकर राहगीरों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और एक निहंग सिंह की मुस्तैदी से पूरे खेल का भंडाफोड़ हुआ। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद थाना लांबड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी सिविल वर्दी में अपने एक साथी के साथ सड़क पर नाका लगाकर वाहनों को रोक रहा था। दस्तावेज जांच के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे। एक व्यक्ति से 700 रुपये की मांग से विवाद खड़ा हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक निहंग सिंह को भी रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निहंग सिंह ने बताया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद आरोपी उनसे उलझने लगा। शक होने पर उन्होंने सख्ती से पूछताछ की और पुलिस बुलाने की बात कही। इतना सुनते ही आरोपी घबरा गया और उसके जवाबों में विरोधाभास सामने आने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उसका साथी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।
आक्रोशित भीड़ ने पीटा
हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी काफी देर तक अपना चेहरा छिपाता रहा, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि जालंधर में पहले भी फर्जी नाके लगाकर वसूली के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।