{"_id":"6a302a0bc5eb392d770efbab","slug":"preparations-begin-for-sodhal-fair-in-jalandhar-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोढल मेले की तैयारियां शुरू: मेयर धीर हवन झंडे की रस्म में हुए शामिल,आप नेता नितिन कोहली ने भी की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोढल मेले की तैयारियां शुरू: मेयर धीर हवन झंडे की रस्म में हुए शामिल,आप नेता नितिन कोहली ने भी की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार
हवन यज्ञ के बाद, पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडे की रस्म निभाई गई, जिससे सोढल मेले की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हुई।
सोढल मेले की तैयारियां शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के ऐतिहासिक सोढल मेले को लेकर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ और झंडे की रस्म श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल के आप इंचार्ज नितिन कोहली अपने परिवार के साथ धार्मिक समारोह में शामिल हुए और इलाके की खुशहाली, तरक्की और भलाई के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर उनकी पत्नी निधि कोहली और बेटी ग्रविता कोहली भी खास तौर पर मौजूद थीं। जालंधर के मेयर वनीत धीर, मंदिर कमेटी के प्रधान विपन चड्ढा (बब्बी), जतिन गुलाटी और मंदिर कमेटी के सभी सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।
हवन यज्ञ के बाद, पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडे की रस्म निभाई गई, जिससे सोढल मेले की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और आशीर्वाद लिया। नितिन कोहली ने कहा कि सोढल मंदिर और सोढल मेला जालंधर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और मेलजोल को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान, पूरा माहौल भक्ति से भरा हुआ था और लोगों ने आने वाले सोढल मेले की सफलता के लिए प्रार्थना की।