फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Politics Keval Singh Dhillon Assigned Damage-Control Mission Updates in Hindi

अब BJP में बगावत!: संगठनात्मक फेरबदल के बाद बगावती सुर, नाराज टकसाली नेताओं को मनाने की इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 11 Aug 2026 12:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

अब पंजाब भाजपा में बगावत सामने आई है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों डैमेज कंट्रोल करेंगे। हाईकमान चिंतित है। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब किए गए हैं। टकसाली नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Politics Keval Singh Dhillon Assigned Damage-Control Mission Updates in Hindi
punjab bjp - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बाद बगावती सुर उठे हैं। जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों से पुराने और वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है। दिल्ली ने इस पूरे मामले में सीधे हस्तक्षेप किया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को दिल्ली बुलाया गया है। उन्हें संगठन में बढ़ते असंतोष को तत्काल नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा संगठनात्मक संकट नहीं बनने देना चाहता। 
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व को नाराज नेताओं से संवाद बढ़ाने को कहा गया है। सभी पक्षों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम करने के संकेत दिए गए हैं। ढिल्लों के पंजाब लौटते ही नाराज नेताओं से बातचीत का दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर में 111 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे
पार्टी इस्तीफे देने वालों को दोबारा संगठन से जोड़ना चाहती है। होशियारपुर, लुधियाना, फरीदकोट, खन्ना, मुक्तसर और संगरूर में विरोध शांत करना प्राथमिकता है। सुखमिंदर ग्रेवाल और मनिंदर सिंह के इस्तीफों से नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है। होशियारपुर में 111 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिए हैं।
 

टकसाली नेताओं की नाराजगी
भाजपा नेतृत्व के सामने पुराने और टकसाली नेताओं की नाराजगी सबसे संवेदनशील मुद्दा है। इन नेताओं का आरोप है कि संगठनात्मक नियुक्तियों में उनकी अनदेखी की जा रही है। नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थिति संभालने के तहत हाईकमान अब वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेना चाहता है। उन्हें यह संदेश दिया जाएगा कि पार्टी में उनकी भूमिका और सम्मान बरकरार है।

 

नियुक्तियों में बदलाव से असंतोष
संगठनात्मक नियुक्तियों में तेजी से किए गए बदलाव भी असंतोष का बड़ा कारण बने हैं। महज दो सप्ताह के भीतर छह जिला अध्यक्षों को बदलने के फैसले ने सवाल खड़े किए हैं। अब संभावना है कि नेतृत्व आगे की नियुक्तियों में व्यापक सलाह-मशविरा करेगा। वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा विवाद न हो।

पंजाब में भाजपा अकेले लड़ेगी, किसी दल से कोई गठबंधन नहीं होगा : सैनी
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिअद के बीच गठबंधन की चल रही अटकलों पर भाजपा ने सोमवार को विराम लगा दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से है। 

 

वहीं, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रोपड़ में कहा कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और हाईकमान की ओर से गठबंधन को लेकर कोई संदेश नहीं आया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिअद अध्यक्ष सुखबीर की हालिया मुलाकात के बाद दोनों दलों के फिर करीब आने की अटकलें तेज हुई थीं। इस पर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी से भी मुलाकात कर सकते हैं। केवल मुलाकात को भाजपा-अकाली गठबंधन से जोड़ना उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन पंजाब की जनता से है और प्रदेश का विकास डबल इंजन सरकार से ही संभव है। रोपड़ में तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ढिल्लों ने भी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज किया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री से पंजाब के मुद्दों पर बातचीत की है और भाजपा पंजाब को तरक्की करते देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed