सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shocked by failing in Science and Maths 9th-grade student jumps from sixth floor dies

साइंस-मैथ में फेल होने का सदमा: 9वीं की छात्रा छठी मंजिल से कूदी, मौत; घरवाले बोले- वो तो टेनिस खेलने गई थी

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

मामले की जांच कर रही पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा एजीआई फ्लैट्स तक कैसे पहुंची।

Shocked by failing in Science and Maths 9th-grade student jumps from sixth floor dies
छठी मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : agi
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के जालंधर शहर स्थित एजीआई फ्लैट्स (जालंधर हाइट्स) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कथित तौर पर 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा कैंब्रिज स्कूल में पढ़ती थी और हाल ही में आए परिणाम में वह साइंस और मैथ विषय में फेल हो गई थी।

Trending Videos

Shocked by failing in Science and Maths 9th-grade student jumps from sixth floor dies
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

स्कूल गई थी टेनिस खेलने
परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी को शाम के समय स्कूल में टेनिस खेलने के लिए छोड़ा था। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी जालंधर हाइट्स के फ्लैटों से गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी वहां कैसे पहुंची और उसे वहां कौन लेकर गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
मामले की जांच कर रही पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा एजीआई फ्लैट्स तक कैसे पहुंची।

छात्रा के पिता नाम कंपनी में बड़े पद पर तैनात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं सदर थाना के एसएचओ संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस टीम स्कूल में जांच करेगी। लड़की का पिता एक नामी कंपनी में बड़े पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed