{"_id":"69b8ee24f79637dc10016417","slug":"video-congress-stages-fierce-protest-in-jalandhar-over-gas-shortage-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
जालंधर में एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया और कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर के साथ सड़क पर लेटकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला विंग की सदस्याओं ने सिर पर खाली सिलेंडर रखकर मार्च निकाला, जिसे घरेलू रसोई में पैदा हुए संकट का प्रतीक बताया गया। एक महिला कार्यकर्ता विरोध स्वरूप सड़क पर लेट गई, जिसके पास खाली सिलेंडर रखा गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विफल कूटनीति के कारण आज आम जनता गैस के लिए लाइनों में लगने को मजबूर है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी और व्यापारियों दोनों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि गैस की किल्लत और महंगाई से न केवल घरों की रसोई प्रभावित हुई है, बल्कि छोटे दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले और होटल कारोबारी भी संकट में हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह कदम नाकाफी है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और कीमतों में राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।