सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The road built just 25 days before the election was broken, people protested against PWD who came to rebuild

चुनाव से सिर्फ 25 दिन पहले बनी सड़क टूटी, दोबारा बनाने पहुंचे पीडब्ल्यूडी का लोगों ने किया विरोध

Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
The road built just 25 days before the election was broken, people protested against PWD who came to rebuild
विज्ञापन
जालंधर। पटवारा खाना वाली गली मोहल्ला गुरु अर्जुन नगर में चुनाव से ठीक 25 दिन पहले सड़क बनाई गई थी, जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए। जब शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम सड़क बनाने पहुंची तो मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए रोक दिया।
Trending Videos

मोहल्ला वासी हरचरण सिंह संधू, सर्बजीत सिंह, अश्वनी अरोड़ा, प्रितपाल सिंह, प्रिंस, सिमर सिंह, रंजीत सिंह व करनैल सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक सुशील रिंकू व इलाका पार्षद ने चुनावों से 25 दिन पहले सड़क बनवाई थी। सड़क बनते ही दो-तीन बार बारिश हुई तो सड़क बनाने में लगे मैटीरियल की पोल खुल गई, और धीरे-धीरे सड़क टूटती चली गई। यहां तक साइडों पर लगी वाइड लाइनें भी मिट गई हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सवाल पूछा कि सड़क बनाने में किस तरह का मैटीरियल लगाया गया, उसकी जांच हो। उनका कहना है कि वे करीब 3 माह में दूसरी बार यह सड़क बनते देख रहे हैं, पहले इसका पेचवर्क भी करवाया गया था, अब जहां-जहां टूटी है टुकड़ों में सड़क बननी थी तो इसका विरोध किया। जब नई बनी सड़क टूटी थी तो वह पूर्व विधायक सुशील रिंकू व इलाका पार्षद से मिले भी थे पर कोई जांच नहीं हुई। लोगों के विरोध के बाद लंबे समय तक काम रुके रहने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी सड़क बनाने के आश्वासन के बाद काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed