सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tragic Accident in Jalandhar 7 Year-Old Girl Crushed by Car Run Over While Vehicle Was Reversing

जालंधर में दर्दनाक हादसा: गली में खेल रही सात साल की बच्ची को कार ने कुचला, बैक करते समय आई नीचे

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Apr 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कार चालक मूल रूप से मोगा जिले का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। जब वह गली में कार मोड़ रहा था, तो उसने खेल रही बच्ची को नहीं देखा और बिना सावधानी बरते गाड़ी आगे बढ़ा दी। बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह टायरों के नीचे आ गई।

Tragic Accident in Jalandhar 7 Year-Old Girl Crushed by Car Run Over While Vehicle Was Reversing
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर के बाहर गली में खेल रही सात वर्षीय मासूम राधिका को एक कार चालक ने गाड़ी मोड़ते समय कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक मूल रूप से मोगा जिले का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। जब वह गली में कार मोड़ रहा था, तो उसने खेल रही बच्ची को नहीं देखा और बिना सावधानी बरते गाड़ी आगे बढ़ा दी। बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह टायरों के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजन राधिका को लहूलुहान हालत में देख बदहवास हो गए। मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed