जालंधर में अक्षय कुमार का विरोध: वाल्मीकी समुदाय के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी, फिल्म के ट्रेलर पर एतराज
जालंधर में अभिनेता अक्षय कुमार का लोग विरोध कर रहे हैं। वाल्मीकी समुदाय के लोगों ने अक्षय कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। लोगों ने फिल्म के ट्रेलर पर एतराज जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में बॉलीवुड के खिलाड़ी व अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वाल्मीकी समाज के लोगों ने अक्षय कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी है। सोशल मीडिया पर एक फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार भगवान वाल्मीकि का किरदार निभा रहे हैं। वाल्मीकि समाज का कहना है कि ट्रेलर में भी कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं। इसके विरोध में लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है और ना ही कोई धारा लगाई गई है।
वाल्मीकि भाईचारे ने अक्षय कुमार की फिल्म में भगवान वाल्मीकि को लेकर दिखाए गए किरदार पर एतराज जताया है। इसके चलते वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से पुलिस कमिश्नर को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस शिकायत में वाल्मीकि भाईचारे ने कहा कि फिल्म में दिखाए किरदार से भाईचारे की भावनाओं को आहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस से मांग है कि जल्द से जल्द अक्षय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके अलावा जिस कंपनी की तरफ से चैनल पर वीडियो डाली गई है उसके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाए।