सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Wife dances in Jalandhar after divorcing her Major husband

तलाक के बाद पत्नी ने किया डांस: सदमे में मेजर पति; महिला बोली- सात साल प्रताड़ना झेली, ससुर बोले- बदनाम किया

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एक तलाक और उसके बाद ढोल की थाप पर जश्न... यह कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह घटना पंजाब के जालंधर की है। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

 

Wife dances in Jalandhar after divorcing her Major husband
तलाक। - फोटो : stock adobe
विज्ञापन

विस्तार

पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची। उसका डांस करते हुए वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और सेना में तैनात मेजर गौरव अग्निहोत्री का विवाह 14 दिसंबर 2018 को हुआ था। चार अप्रैल 2026 को कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर किया। तलाक के तुरंत बाद प्रणिता का जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेजर गौरव वर्तमान में जालंधर कैंट में तैनात बताए जा रहे हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि तलाक और सार्वजनिक विवाद के बाद उनका बेटा डिप्रेशन में है।

Trending Videos


मेजर के पिता, रिटायर्ड सूबेदार श्याम किशोर अग्निहोत्री का कहना है कि कोर्ट में हुए समझौते के तहत दोनों पक्षों को एक-दूसरे की सामाजिक छवि खराब न करने की शर्त माननी थी, लेकिन बहू ने मीडिया में बयान देकर और जश्न मनाकर समझौते का उल्लंघन किया। उनका आरोप है कि पोते का मुंडन बिना जानकारी के करा दिया गया, जिससे विवाद बढ़ा। उन्होंने बहू की बीमारी और प्रसव के दौरान सेवा की, लेकिन बदले में उन्हें बदनामी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर की मां अनीता अग्निहोत्री ने बहू के मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के मायके पक्ष ने षड्यंत्र रचकर परिवार को अलग किया और एक सैन्य अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाया।

वहीं प्रणिता के पिता, रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी ने शादी के सात वर्षों में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली। कई प्रयासों के बाद जब हालात नहीं सुधरे, तो उसने कानूनी रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि ससुराल में बेटी दुखी थी और उसे सम्मान के साथ घर लाना हमारा कर्तव्य है। वहीं प्रणिता शर्मा मेरठ में एक ज्यूडिशियल अकादमी से जुड़ी हैं। प्रणिता ने कहा कि महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। पहले खुद को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाइए, फिर अपने अधिकारों के लिए खड़े होइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed