{"_id":"6a8543ec1a83ae7e150e2409","slug":"13-year-old-misdeed-survivor-pregnant-delivery-risky-due-to-young-age-court-grants-permission-for-abortion-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की दुष्कर्म पीड़िता हुई गर्भवती: कम उम्र के कारण प्रसव में खतरा, कोर्ट ने दी गर्भपात की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल की दुष्कर्म पीड़िता हुई गर्भवती: कम उम्र के कारण प्रसव में खतरा, कोर्ट ने दी गर्भपात की मंजूरी
Wed, 19 Aug 2026 11:20 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:20 AM IST
सार
मकान में किराएदार के रूप में रह रहे दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इनमें से एक दूर का रिश्तेदार था, जिसे बच्ची अपना भाई मानती थी।
विज्ञापन
court room
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना अदालत ने 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता के सुरक्षित गर्भपात की मंजूरी दी है। बच्ची के गर्भवती होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी कम उम्र को देखते हुए प्रसव को जानलेवा बताया। इसके बाद अदालत ने मंजूरी दी।
पुलिस ने इस मामले में पोक्सो और गैंगरेप की धाराओं के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं। घटना का खुलासा तब हुआ था जब बच्ची को पेट में दर्द महसूस हुआ। मां की पूछताछ पर बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी बात बताई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके मकान में किराएदार के रूप में रह रहे दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इनमें से एक दूर का रिश्तेदार था, जिसे बच्ची अपना भाई मानती थी। पहला आरोपी, जो बच्ची का रिश्तेदार था, उसने करीब सात महीने पहले दो बार दुष्कर्म किया और फिर मुंबई भाग गया।
विज्ञापन
पिता ने उसे झांसा देकर वापस बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। घर में मौजूद दूसरे किराएदार ने भी बच्ची को अकेला पाकर यौन उत्पीड़न किया। थाना डिवीजन संख्या-6 की पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जिसमें पांच माह के गर्भ की पुष्टि हुई। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने कम उम्र में प्रसव को बच्ची के लिए अत्यधिक जोखिमभरा बताया था।