{"_id":"6a854291219d6350760e2029","slug":"firing-at-pizza-outlet-in-ludhiana-3-shots-fired-in-3-seconds-gopi-lahoria-group-issued-threat-on-instagram-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग: 3 सेकंड में चलाई 3 गोली, इंस्टाग्राम पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ ने दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग: 3 सेकंड में चलाई 3 गोली, इंस्टाग्राम पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ ने दी धमकी
Wed, 19 Aug 2026 11:13 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:13 AM IST
सार
लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर में एक पिज्जा आउटलेट पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बाइक से आए तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर के जे-ब्लॉक स्थित पिज्जा आउटलेट पर देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ नाम के पेज से पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में आउटलेट से जुड़े व्यक्ति को धमकी देते हुए अगली बार सीधे गोली मारने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच को अहम सुराग मिला है। फुटेज में दो हमलावर आउटलेट के भीतर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने पिस्टल निकालकर महज तीन सेकंड के भीतर तीन गोलियां चला दीं। दूसरा हमलावर भी हथियार निकालता नजर आया, लेकिन वह फायर नहीं कर सका। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती
इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट में ‘गोपी लहोरिया’ के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कहा गया कि संबंधित व्यक्ति फोन नहीं देखता था और उन्हें नजरअंदाज करता था, इसलिए यह ‘छोटा सा ट्रेलर’ दिया गया है। साथ ही अगली बार सीधे गोली मारने और परिवार समेत गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
हालांकि, पुलिस इस पोस्ट को फिलहाल गैंग की वास्तविक धमकी मानकर नहीं चल रही। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटा है कि इंस्टाग्राम अकाउंट वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या फिर किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर जिम्मेदारी ली है।
आईपी एड्रेस और अकाउंट की गतिविधियों की होगी जांच
पुलिस साइबर सेल इंस्टाग्राम पेज की तकनीकी जांच कर रहा है। अकाउंट कब बनाया गया, इसे कौन संचालित कर रहा है और इसकी गतिविधियों का संबंध किन लोगों से है, इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और सीसीटीवी फुटेज में सामने आए हमलावरों के बीच संभावित कनेक्शन भी तलाश रही है।

तीन सेकंड में तीन गोलियां, फिर बाइक से फरार
फुटेज में आउटलेट के अंदर कुछ लोग बैठे बातचीत करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान टोपी पहने एक युवक अपने साथी के साथ अंदर प्रवेश करता है। अंदर आते ही एक युवक पिस्टल निकालता है और लगातार तीन फायर कर देता है। दूसरा युवक भी हथियार निकालकर उसे लोड करने का प्रयास करता है, लेकिन उससे गोली नहीं चलती।
फायरिंग के बाद दोनों बिना ज्यादा समय गंवाए बाहर निकलते हैं और पहले से तैयार खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी में कैद उनके हुलिए, कपड़ों, बाइक और भागने के रास्ते को खंगाल रही है।
मौके से तीन खोल बरामद, हत्या के प्रयास का केस
थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी दविंदर सिंह के अनुसार घटनास्थल से तीन खाली खोल बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश, धमकी या किसी अन्य विवाद का कोण तो नहीं है।