{"_id":"6a1d0e4caf4a7440d8086973","slug":"accident-on-ludhiana-bathinda-highway-four-injured-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: लुधियाना बठिंडा राजमार्ग पर स्कूटी और कार में टक्कर, हादसे में बुजुर्ग समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: लुधियाना बठिंडा राजमार्ग पर स्कूटी और कार में टक्कर, हादसे में बुजुर्ग समेत चार घायल
Mon, 01 Jun 2026 10:15 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:15 AM IST
सार
बुजुर्ग स्कूटी चालक बुढेल गांव की लिंक रोड से आए और राजमार्ग पर चढ़ा सड़क क्रॉस करने लगे। मुल्लांपुर की तरफ से आ रही ब्रेजा कार चालक ने बुजुर्ग को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई और फिर कार विशाल पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना बठिंडा राजमार्ग पर बोपाराय कलां और बुढेल गांव लिंक सड़क के नजदीक सोमवार सुबह 9 बजे एक सड़क हादसे में बुजुर्ग स्कूटी सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी से टक्कर के बाद अनियंत्रित ब्रेजा कार राजमार्ग पर खड़े विशाल पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज दूर दूर तक ऐसे सुनाई दी जैसे कोई बम फटा हो।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग स्कूटी चालक बुढेल गांव की लिंक रोड से आए और राजमार्ग पर चढ़ा सड़क क्रॉस करने लगे। मुल्लांपुर की तरफ से आ रही ब्रेजा कार चालक ने बुजुर्ग को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई और फिर कार विशाल पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बहुत मशक्कत के बाद कार से पति पत्नी समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। बुजुर्ग समेत चारों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। स्कूटी सवार की हालत गंभीर होने के चलते उसे लुधियाना रेफर किया गया है। तीनों कार सवार का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है। मौके पर पहुंची सुधार पुलिस ने कार और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिवार का इंतजार किया जा रहा है