फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Body of young man found in grain market in Halwara multiple injury marks on head body Ludhiana

Ludhiana: हलवारा में अनाज मंडी से अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव, सिर और शरीर पर कई चोटों के निशान

Tue, 07 Jul 2026 11:14 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

युवक के कपड़े मंडी परिसर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई चोटें दिखाई दीं। 
 

विज्ञापन
Body of young man found in grain market in Halwara multiple injury marks on head body Ludhiana
माैत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हलवारा गांव में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय करनजोत सिंह पुत्र अजीतपाल सिंह का शव लगभग तीन किलोमीटर दूर पक्के फड़ वाली अनाज मंडी से बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब गांव के कुछ लोग अनाज मंडी पहुंचे तो वहां करनजोत सिंह का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत सरपंच सुखविंदर सिंह हलवारा और पंचायत को सूचना दी। इसके बाद थाना सुधार के प्रभारी साहिबमीत सिंह को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई जॉन मसीह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेज दिया।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव पर केवल अंडरगारमेंट्स थे, जबकि उसके बाकी कपड़े मंडी परिसर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई चोटें दिखाई दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों, पंचायत और ग्रामीणों का आरोप है कि करनजोत की हत्या करने के बाद उसका शव अनाज मंडी में फेंका गया है। उन्होंने थाना सुधार पुलिस से तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गांव में घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

परिवार के अनुसार करनजोत सिंह पिछले कुछ समय से हेरोइन की लत का शिकार था और उसका उपचार भी चल रहा था। वह लुधियाना की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को काम से घर लौटने के बाद रात करीब आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव अनाज मंडी से बरामद हुआ।

इस घटना ने हलवारा में नशे की समस्या को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग दो वर्षों में गांव के 10 से अधिक युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों ने गांव में भय, गुस्सा और शोक का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नशा तस्करों के नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई नहीं होगी और संदिग्ध मौतों की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक युवाओं की जान बचाना मुश्किल होगा।


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सिर और शरीर पर मिले गंभीर चोटों तथा घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पूरे मामले को गंभीरता से जांचे जाने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed