फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sanitation workers at Khanna Municipal Council indefinite strike over pending demands

Punjab: सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, खन्ना काउंसिल का मुख्य गेट बंद; क्या हैं मांगें

Wed, 08 Jul 2026 12:53 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 12:53 PM IST
सार

सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने कहा कि वर्ष 2011 से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन वर्षों से केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल से कच्चे कर्मचारियों के साथ वादे किए जा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया।

विज्ञापन
Sanitation workers at Khanna Municipal Council indefinite strike over pending demands
खन्ना में सफाई कर्मियों की हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना नगर काउंसिल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने काउंसिल के मुख्य गेट को बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान न तो किसी कर्मचारी को बाहर जाने दिया गया और न ही बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया।

विज्ञापन




सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने कहा कि वर्ष 2011 से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन वर्षों से केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल से कच्चे कर्मचारियों के साथ वादे किए जा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। मजबूर होकर पूरे पंजाब में सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


गरीबदास ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और गंदगी के कारण कोई बीमारी फैलती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना नगर काउंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने बताया कि सफाई यूनियन ने अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें कल ही सौंपा था। नगर काउंसिल ने कर्मचारियों की मांगें पंजाब सरकार को भेज दी हैं।


ईओ ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करना सरकार स्तर का विषय है और इस पर अंतिम फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आश्वासन मिला है कि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed