फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Recovery agent caught red handed accepting bribe Vigilance Bureau Ludhiana

Ludhiana: रिकवरी एजेंट दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू, विजिलेंस ने शिकायत पर लिया एक्शन

Wed, 08 Jul 2026 11:48 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

जांच में पता चला कि आरोपी तहसील पूर्वी का कर्मचारी नहीं, बल्कि सेवियर रिकवरी एजेंसी का एजेंट है। विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Recovery agent caught red handed accepting bribe Vigilance Bureau Ludhiana
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सेवियर रिकवरी एजेंसी के रिकवरी एजेंट रवनीत सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसे कबीर नगर के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता 2007 से जीएनडब्ल्यू नाम से एक कपड़ा फैक्टरी चला रहा है। उसने आईडीबीआई बैंक से 40 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसका मामला चंडीगढ़ के ऋण वसूली न्यायाधिकरण में विचाराधीन है। 25 मई 2026 को रवनीत सिंह ने खुद को तहसील पूर्वी का कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता से संपर्क किया। उसने बताया कि आईडीबीआई बैंक 28 मई 2026 को संपत्ति पर कब्जा करेगा। रवनीत ने कब्जा दिलाने में देरी और ऋण निपटारे के लिए तीन माह की अवधि बढ़वाने के लिए 60,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। वह 20 हजार रुपये की पहली किस्त ले चुका था और अब 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त मांग रहा था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। विजिलेंस ब्यूरो ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रवनीत को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह तहसील पूर्वी का कर्मचारी नहीं, बल्कि सेवियर रिकवरी एजेंसी का एजेंट है। विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed