सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bomb threat to Bathinda court; intensive search operation launched in the premises

Ludhiana News: सभी केंद्र... बठिंडा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में चला सघन सर्च अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 02 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat to Bathinda court; intensive search operation launched in the premises
विज्ञापन
धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सभी प्रवेश द्वार किए बंद

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने खंगाला परिसर, साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी एक ईमेल के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अदालत परिसर में लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। कोर्ट परिसर के कार्यालयों, पार्किंग क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सर्च अभियान पूरा होने और स्थिति सामान्य होने के बाद अदालत की नियमित गतिविधियां पूरी तरह बहाल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article