{"_id":"698cbd493510b505a80bd818","slug":"car-window-broken-and-bag-stolen-in-ludhiana-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI का पासपोर्ट चोरी: जगरांव के मैरिज पैलेस के बाहर कार का शीशा तोड़ा, गहने और कैश ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NRI का पासपोर्ट चोरी: जगरांव के मैरिज पैलेस के बाहर कार का शीशा तोड़ा, गहने और कैश ले उड़े चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार
पी ग्रैंड पैलेस के संचालक राजीव झांजी से बात करने पर उन्होंने इस चोरी की घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा हमारे पैलेस में चल रहे फंक्शन के दौरान पीड़ित की गाड़ी पैलेस की पार्किंग के बाहर खड़ी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जगरांव (लुधियाना) साइड जीटी रोड पर स्थित पी ग्रैंड मैरिज पैलेस में बुधवार को एक बड़ी चोरी की घटना हुई। अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखा हुआ बैग चुरा लिया। चोरी हुए बैग में नकदी और आभूषण बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। पीड़ित एक एनआरआई है और उनका पासपोर्ट भी उसी बैग में था, जो चोरी हो गया। यह दंपतीअपनी शादी के महज एक सप्ताह बाद ही करीबी रिश्तेदारी में आए थे। जब उन्हें बाहर खड़ी कार से चोरी की सूचना मिली, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
पीड़ित और अन्य रिश्तेदारों ने पैलेस के मैनेजर से पूछताछ शुरू की। मामला बढ़ता देख पैलेस प्रबंधन ने बस अड्डा पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए पीड़ित को गुरुवार सुबह थाने बुलाया। इस संबंध में पैलेस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
पी ग्रैंड पैलेस के संचालक राजीव झांजी से बात करने पर उन्होंने इस चोरी की घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा हमारे पैलेस में चल रहे फंक्शन के दौरान पीड़ित की गाड़ी पैलेस की पार्किंग के बाहर खड़ी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया हम हर पार्टी से पहले आग्रह करते हैं कि यदि कोई कीमती सामान गाड़ी में रखना हो तो गाड़ी पैलेस के अंदर सुरक्षा क्षेत्र में खड़ी करें। पीड़ित ने अपनी गाड़ी बाहर खड़ी की थी, इसलिए इस चोरी के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।
बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी सुखविंदर सिंह दयोल से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमेंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। अब आपने बताया है तो मैं बस अड्डा पुलिस चौकी से पूछताछ करता हूं। यह घटना मैरिज पैलेसों में पार्किंग सुरक्षा और कीमती सामान रखने के प्रति सतर्कता की कमी को दर्शाती है। पुलिस जांच जारी है
Trending Videos