{"_id":"6ad81e6a485e269eff0c52e6","slug":"cbi-team-reaches-mansa-to-probe-anti-drug-activist-parvinder-singh-jhota-murder-case-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: देर रात मानसा पहुंची सीबीआई टीम, नई एफआईआर दर्ज; चंडीगढ़ पीजीआई में होगा शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: देर रात मानसा पहुंची सीबीआई टीम, नई एफआईआर दर्ज; चंडीगढ़ पीजीआई में होगा शव का पोस्टमार्टम
Wed, 21 Oct 2026 12:55 PM IST
Sharukh Khan
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:55 PM IST
सार
नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। मानसा पुलिस ने सीबीआई को हत्याकांड से संबंधित फाइल सौंप दी है। 13 अक्तूबर 2026 को मानसा में झोटा की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
CBI Team
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करने के बाद सीबीआई ने झोटा हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच अपने हाथ में ले ली है। वहीं चंडीगढ़ पीजीआई में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई है, जो कल रात मानसा पहुंच गई थी। टीम में ड्रग कंट्रोलर, फोरेंसिक विशेषज्ञ और जीएसटी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मानसा पहुंचने के बाद सीबीआई की डीएसपी सहित पांच सदस्यों की टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान मानसा पुलिस ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से संबंधित फाइल सीबीआई को सौंप दी है। अब सीबीआई इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करेगी।
डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे मामले की जांच
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी की अगुवाई वाली टीम करेगी। हालांकि, मंगलवार रात को डीएसपी स्तर के अगुआई में पांच सदस्यीय टीम मानसा पहुंची और झोटा केस से संबंधित सभी फाइलें व सबूत अपने कब्जे में ली।
सीबीआई की टीम ने मंडी बोर्ड के रेस्ट हाउस में पहले झोटा के पिता व उसके परिजनों को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके पिता वहां नहीं पहुंचे। इस पर सीबीआई की टीम उनके बयान दर्ज करने के लिए घर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद घर को अंदर से बंद कर लिया गया और करीब 15 से 20 मिनट तक झोटा के परिवार के साथ बातचीत करने के बाद टीम बिना कुछ बताएं वहां से चली गई।
घटनास्थल का दौरा करेगी सीबीआई टीम
झोटा के पिता व अन्य परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम घटनास्थल का भी दौरा करेगी। जहां पर झोटा को गोलियां मारी गई थी। इसके अलावा आरोपी अश्वनी के घर का दौरा कर सकती है और आसपास भी पूछताछ कर सकती है।

Trending Videos
किसने रची झोटा की हत्या की साजिश
जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की साजिश किसने रची और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा, मामले के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के कथित नशा कारोबार से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जाएगी।

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की कोई भूमिका अथवा कथित मिलीभगत थी या नहीं। हालांकि, इन सभी पहलुओं पर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब इस हत्याकांड की जांच सीबीआई द्वारा किए जाने के बाद मामले से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।
झोटा का परिवार बोला, मांगें पूरी होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने पर सहमति जताने के बावजूद मंगलवार को आठवें दिन भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिवार और इंसाफ कमेटी सभी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने पर अड़े हैं। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी इस्तीफा नहीं देते और उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जांच शुरू होती है या नहीं, यह बाद में देखा जाएगा। इंसाफ कमेटी और परिवार ने मांग की कि नशे के नेटवर्क को तोड़कर नशा तस्करों और उनके पीछे खड़े कथित सियासी गठजोड़ को बेनकाब किया जाए। मंगलवार को धरने में पूर्व सैनिकों, विभिन्न संगठनों और नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया। कर्नल बाठ की पत्नी जसविंद्र कौर भी धरने में शामिल हुईं।

यह है मामला
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया है। झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।