{"_id":"6a0d4617b9954c1ac70432ef","slug":"cm-bhagwant-mann-at-halwara-airport-today-arvind-kejriwal-on-two-day-visit-to-ludhiana-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मान: साहनेवाल एयरपोर्ट को पायलट ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, केजरीवाल भी रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मान: साहनेवाल एयरपोर्ट को पायलट ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, केजरीवाल भी रहे साथ
Wed, 20 May 2026 03:57 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 20 May 2026 03:57 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित करने के लिए तीन साल पहले पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके भेजा गया था और कई बार नागरिक उड्यन मंत्रालय को लेटर भी लिखे गए हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द केंद्र सरकार हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम करने की मंजूरी दे देगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा का दौरा किया।
इस दाैरान मान ने कहा कि साहनेवाल एयरपोर्ट को देश के युवाओं के लिए पायलट ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पत्रकार वार्ता में भगवंत मान ने कहा कि पटियाला और अमृतसर एविएशन सेंटर पहले से चल रहे हैं, जहां से ट्रेनिंग लेकर युवा पायलट और एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य नौकरियां सफलता पूर्वक कर रहे हैं। भविष्य में साहनेवाल एयरपोर्ट को भी युवाओं की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की योजना है। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को बहुत सहूलियत मिली है और भविष्य में इस एयरपोर्ट के टर्मिनल और एप्रन को एक्सपैंड करने के लिये पंजाब सरकार के पास काफी जमीन है।
उन्होंने कहा कि कई यात्रियों से उनकी बात हुई जो हलवारा से लंदन अमेरिका जा रहे हैं, उनका लगेज यहीं जमा हो गया है और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर ये यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
मान ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित करने के लिए तीन साल पहले पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके भेजा गया था और कई बार नागरिक उड्यन मंत्रालय को लेटर भी लिखे गए हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द केंद्र सरकार हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम करने की मंजूरी दे देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोपहर की उड़ान का समय बदलने की मांग उठ रही है लेकिन मिलिट्री एयरपोर्ट होने के चलते भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की तरफ से कट ऑफ टाइम शाम पांच बजे तक दिया गया है। बातचीत चल रही है और दोपहर की उड़ान का समय शाम का होने की पूरी संभावना है।
मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने एयरपोर्ट निर्माण और एयरइंडिया एयरलाइन से उड़ानें शुरू करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी, अफसोस है कि उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया। अगर आज संजीव अरोड़ा भी साथ होते तो खुशी बहुत ज्यादा होती।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में एंटी इंकम्बेंसी की बजाये प्रो इंकम्बेंसी की लहर चल रही है। पंजाब की जनता जनहित की योजनाओं से बहुत खुश है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए ज्यादा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, बस मुख्यमंत्री को दिन रात गालियां देते हैं। आने वाले दो दिनों में सीरीज ऑफ मीटिंग्स चलेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।