{"_id":"6a1520773c7c3536f00f7501","slug":"congress-candidate-attacked-in-raikot-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायकोट में हिंसा: कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर; आप नेता की भी पगड़ी उछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायकोट में हिंसा: कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर; आप नेता की भी पगड़ी उछली
Tue, 26 May 2026 09:55 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 26 May 2026 09:55 AM IST
सार
रायकोट नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा का आपराधिक रिकॉर्ड है और ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह गिल पर भी दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कभी अकाली दल में एक साथ काम कर चुके जगदेव सिंह जग्गा और बिंदरजीत सिंह गिल अब कट्टर विरोधी बन बैठे हैं।
विज्ञापन
रायकोट में हंगामा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायकोट में वोटिंग की शुरुआत हिंसा से हुई है। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर तड़के बूथ में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर आम आदमी पार्टी के बताए जा रहे हैं। जग्गा को पहले सिविल अस्पताल फिर वहां से शहर के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जानकारी आ रही है कि जग्गा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर किया जा रहा है।
रायकोट में सोमवार दोपहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच शुरू हुई तकरार रात होते-होते खूनी संघर्ष में बदल गई और वार्ड नंबर चार युद्ध का अखाड़ा बन गया। पुलिस की मौजूदगी में रायकोट ट्रक यूनियन के प्रधान और आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के राइट हैंड बिंदरजीत सिंह गिल को वार्ड नंबर चार में कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा के समर्थकों ने बुरी तरह पीटा। ईंट पत्थर चले और बिंदरजीत सिंह गिल की पगड़ी भी उछाल दी गई।
रायकोट नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा का आपराधिक रिकॉर्ड है और ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह गिल पर भी दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कभी अकाली दल में एक साथ काम कर चुके जगदेव सिंह जग्गा और बिंदरजीत सिंह गिल अब कट्टर विरोधी बन बैठे हैं। जग्गा वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और आप की तरफ से बिंदरजीत सिंह गिल का खास दोस्त अमनदीप सिंह मांगट मैदान में है। चुनाव पूर्व रात को डोर टू डोर कर रहे दोनों के समर्थक रात साढ़े नौ बजे आमने सामने हो गये और विवाद हिंसक हो गया।

कांग्रेस सांसद के बेटे पर धमकी देने का आरोप
वहीं रायकोट में शुरू हुई चुनावी हिंसा के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। श्री फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह के साथ काफिले में चल रहे उनके बेटे कामिल अमर सिंह बोपाराय और आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रधान और रायकोट व्यापार मंडल के चेयरमैन हर्ष जैन के बीच जबरदस्त नोंक झोंक और हाथापाई हुई।हर्ष जैन ने आरोप लगाया कि डीएसपी दफ्तर के समीप कांग्रेस प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने पीछे से गला पकड़ा और खींचतान करते हुए धमकियां दी। हर्ष जैन के अनुसार जब उनके समर्थकों ने इस हिंसा का जवाब देने की तैयारी की तो कामिल भाग कर डीएसपी दफ्तर में दुबक गए।
हर्ष जैन ने सांसद डॉ अमर सिंह बोपाराय पर धमकियां देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद ने कहा कि आगामी सरकार कांग्रेस की होगी और वो उनके पैरों में गिरकर माफियां मांगेंगे। बोपाराय पिता पुत्र कांग्रेस नेताओं ने उसे और आप ब्लॉक प्रधान उसके चाचा रमेश जैन को भी जल्द सबक सिखाने की धमकी दी। जैन ने कांग्रेस प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिये थाना में शिकायत भी दी है।
सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय और कामिल अमर सिंह बोपाराय ने आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, ब्लॉक प्रधान रमेश जैन और हर्ष जैन पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर चार से उनके प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा गिल पर आप समर्थकों ने जानलेवा हमला किया। उससे पहले सोमवार को वार्ड नंबर 9 और 10 में भी आम आदमी पार्टी ने हिंसा की।