सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Creta and scooter collide female teacher dies accident on Ludhiana-Bathinda highway

Accident: क्रेटा और स्कूटी में टक्कर, सरकारी स्कूल की महिला टीचर की मौत, लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

टा कार और स्कूटी की टक्कर में महिला टीचर की मौत हो गई। हादसा हलवारा के लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर हुआ है। मृतका निशा देवी (38) ब्लॉक सुधार के गांव अब्बूवाल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में हिंदी विषय की टीचर थी।

Creta and scooter collide female teacher dies accident on Ludhiana-Bathinda highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर मुल्लांपुर की एरो-हब मार्केट के सामने क्रेटा कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला अध्यापक की मौत हो गई। मृतका निशा देवी (38) ब्लॉक सुधार के गांव अब्बूवाल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में हिंदी विषय की टीचर थी। रोजाना की तरह वह स्कूटी पर अपने गांव भनोहड़ से स्कूल अब्बूवाल जा रही थी। सुबह 8.40 बजे निशा देवी अब्बूवाल स्कूल जाने के लिए घर से स्कूटी निकली थी। तभी यह हादसा हो गया।

Trending Videos


थाना दाखा के प्रभारी हमराज सिंह चीमा और मुकदमे के जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि क्रेटा चालक सुखदेव सिंह निवासी एरो-हब सिंगला एन्क्लेव में रहते हैं। सुखदेव सिंह ने लापरवाही से बिना कोई सिग्नल दिए कार जल्दबाजी में सिंगला एन्क्लेव की तरफ मोड़ दी। पीछे से आर रही स्कूटी अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल निशा को सुखदेव सिंह ने अपनी कार में मुल्लांपुर के निजी अस्पताल ले गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निशा को लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना के रघुनाथ अस्पताल में इलाज के दौरान निशा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हमराज सिंह चीमा और सुरिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। क्रेटा कार और स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। निशा देवी का लुधियाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव देर शाम परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed