सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   body with deep injuries on head and face found in Shahzad village

Ludhiana: शहजाद गांव की सुनसान कलोनी में मिला खून से लथपथ शव, सिर और मुंह पर गहरी चोट के निशान

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

साहिबमीत सिंह ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शव संबंधी जानकारी मिली थी। गांव शहजाद मेन रोड लुधियाना स्थित सिंगला एन्क्लेव फेज-2 के पास सुनसान कलोनी में अज्ञात शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 40-42 वर्ष है और उसके सिर और मुंह पर गहरी चोट के निशान हैं।

body with deep injuries on head and face found in Shahzad village
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हलवारा के शहजाद गांव में खून से लथपथ शव मिला है। अधेड़ पुरुष का कत्ल करके शव को गांव की वीरान कलोनी में फेंक दिया गया है। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद जोधां पुलिस ने लुधियाना से डॉग स्क्वाड फोरेंसिक माहिरों और सरकारी फोटो और वीडियोग्राफी की टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है और पुलिस को शक है कि कत्ल करके शव को सुनसान कलोनी में डंप कर दिया गया। थाना जोधां में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कत्ल और शव को खुर्दबुर्द करने की कोशिश समेत विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच थाना प्रभारी साहिबमीत सिंह कर रहे हैं। 
Trending Videos


साहिबमीत सिंह ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शव संबंधी जानकारी मिली थी। गांव शहजाद मेन रोड लुधियाना स्थित सिंगला एन्क्लेव फेज-2 के पास सुनसान कलोनी में अज्ञात शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 40-42 वर्ष है और उसके सिर और मुंह पर गहरी चोट के निशान हैं। मृतक के शरीर से खून बह रहा था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कत्ल को ज्यादा समय नहीं बीता है। मृतक का रंग गोरा है और वह क्लीन शेव है। उसने आसमानी रंग की जींस पेंट और ब्लैक जैकेट पहनी है। संभावना है कि किसी और जगह कत्ल करके शव को सुनसान कलोनी में डंप किया गया है। शव से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला लूटपाट के लिए कत्ल का भी हो सकता है। लुधियाना कमिश्नरेट और ग्रामीण में मिसिंग कंप्लेंट खंगाली जा रही है और सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed