{"_id":"699402864e1b87863c0fc186","slug":"2-year-olds-body-found-in-cow-dung-gas-tank-korba-news-c-1-1-noi1487-3961029-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: दो साल के मासूम का गोबर गैस टैंक में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: दो साल के मासूम का गोबर गैस टैंक में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में मंगलवार की सुबह 2 साल के मासूम हर्ष कंवर की उसके ही घर के बाड़ी के बंद पड़े गोबर गैस टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि बरेलीमुंडा गोपालपुर निवासी प्रमोद कंवर ने सोमवार को दर्री थाना पहुंचकर सूचना दी कि उसका दो साल का पोता हर्ष कंवर उसके साथ घर पर था और अचानक से लापता हो गया। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नही चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर दर्री थाना पुलिस मंगलवार की सुबह गांव पहुच कर जांच शुरू की। घर के आंगन में कुआं और आसपास झाड़ियां में तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में गोबर गैस के लिए बनाए गए टैंक में मासूम का शव मिला। गोबर गैस टैंक बंद पड़ा हुआ था और चैंबर खुला था उसमें पानी भरा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद से पानी को थोड़ा खाली कराया गया। इस दौरान मासूम का शव टैंक के अंदर मिला। घटना के बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार का बड़ा बेटा लक्ष्मी कंवर और उसकी बहु कुछ दिनों पहले तमिलनाडु कमाने खाने के लिए गए हुए हैं उनका इकलौता पुत्र हर्ष कंवर को उसके दादा के पास छोड़कर गए। हर्ष की मौत से परिवार बेहद दुखी है, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कल गुम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आसपास खोजबीन की गई। शव बरामद किया गया है, जांच की जा रही है।