फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   College student shot dead in Ludhiana

Punjab: कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत, घर से दोस्तों के पास गया था; मां-बाप का इकलौता था पंकज

Wed, 25 Feb 2026 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Feb 2026 07:25 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत हो गई।  मृतक की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
College student shot dead in Ludhiana
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात बीए के एक छात्र की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गोली गर्दन में लगने के बाद उसके दोस्त उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए थे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


थाना हैबोवाल पुलिस रिवाल्वर, खोल और सिक्का बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोली अचानक चली है। वहीं युवक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की बहसबाजी के बाद गोली मार हत्या की गई है।
विज्ञापन


पंकज के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उनका बेटा आर्य कॉलेज का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह खाना खाकर यह कहकर घर से निकला था कि वह दोस्तों के पास जा रहा है। उन्हें रात करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि पंकज का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पंकज के शरीर पर गोली लगने के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय पंकज अपने दोस्तों के साथ ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबोवाल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वरुण नामक युवक के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। युवक अपने दोस्तों के साथ था। इसी दौरान गोली चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed