फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug smuggling under guise of a religious camp two arrested in Jagraon

डेरे की आड़ में काला कारोबार: डेरा संचालक और साथी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

Thu, 26 Feb 2026 10:11 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 10:11 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में धार्मिक डेरे की आड़ में काला कारोबार चलाया जा रहा था। जहां लोग अपनी आस्था लेकर माथा टेकने आते थे वहां असल में नशा तस्करी का गोरखधंधा चल रहा था।

विज्ञापन
Drug smuggling under guise of a religious camp two arrested in Jagraon
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में धार्मिक डेरे की आड़ में काला कारोबार चलाया जा रहा था। जहां लोग अपनी आस्था लेकर माथा टेकने आते थे वहां असल में नशा तस्करी का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस के सीआईए स्टाफ ने डेरा संचालक को उसके एक साथी समेत गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवान सिंह उर्फ हैप्पी निवासी डेरा कोठी नाहर सिंह, अगवाड लोप्पो, जगरांव और प्रिंस कुमार उर्फ पिंचू निवासी किशना गली, चौक चलखडिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान काउंके कला रोड से नानकसर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो संदिग्ध व्यक्ति पर्दे में एक लिफाफे की लेन-देन करते नजर आए। शक होने पर जब पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो दोनों ने घबराकर लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया और खेतों की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। सड़क पर फेंके गए लिफाफा जब चेक किया गया तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ के दौरान भगवान सिंह ने कबूल किया कि वह डेरा कोठी नाहर सिंह में डेरा चलाता है। जांच अधिकारी के अनुसार भगवान सिंह पर पहले भी मामला दर्ज है, जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार कुछ समय पहले ही परोल पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed