{"_id":"6a84c4948b06eca22d0be2e6","slug":"two-young-men-took-their-own-lives-driven-to-despair-by-their-wives-bareilly-news-c-4-bly1015-948762-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी से परेशान दो युवकों ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी से परेशान दो युवकों ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में मंगलवार सुबह दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घटनाक्रम बारादरी में तो दूसरा इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुआ। दोनों मामलों में वजह पत्नी से विवाद था। एक युवक ने आत्महत्या का फेसबुक पर लाइव वीडियो भी बनाया।
इज्जतनगर के पहाड़गंज में सनी कुमार उर्फ राहुल (26) की मौत के बाद उनके परिवार के लोग पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे। साले आकाश ने बताया कि सनी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराये के मकान में रहते थे। वहां मृतकों के पिंडदान से संबंधित कर्मकांड करते थे।
परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब सनी की पत्नी दो दिन पहले अपने मायके बरेली के बारादरी इलाके में आ गई थी। यहां से वह अपने चाचा के घर चली गई।
विज्ञापन
रविवार शाम सनी भी बरेली पहुंचे। इस दौरान सनी की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। सनी के परिवार ने आरोप लगाया कि पत्नी ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि आहत सनी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सनी ने चार मिनट 21 सेकंड का एक लाइव वीडियो बनाया। हैरत की बात ये रही कि अक्सर मेटा अलर्ट पुलिस को मिल जाता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो सका।
-- -- -
प्रेम विवाह के बाद पत्नी से अलगाव न सह सका गोविंदा
बारादरी के रोहली टोला निवासी गोविंदा (30) ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। भतीजे अंकित गुप्ता ने बताया कि गोविंदा ने सात वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम विवाह किया था। महिला के दो बच्चे पहले से थे। कुछ साल बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ने लगे। परिवार का आरोप है कि गोविंदा की पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। गोविंदा इसका विरोध कर रहा था, इसी वजह से वह परेशान रहने लगा था। पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई।
वर्जन :
दोनों मामले आत्महत्या के हैं। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। एक मामले में परिवार के लोग मृतक की पत्नी के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी