{"_id":"699eeb3e63f97f572a05a5ae","slug":"fake-lady-inspector-arrested-in-ludhiana-for-extorting-money-from-truck-drivers-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई नकली लेडी इंस्पेक्टर: दिखाती थी वर्दी कौ रौब, निशाने पर थे ट्रक ड्राइवर, गुरदासपुर की रहने वाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पकड़ी गई नकली लेडी इंस्पेक्टर: दिखाती थी वर्दी कौ रौब, निशाने पर थे ट्रक ड्राइवर, गुरदासपुर की रहने वाली
Wed, 25 Feb 2026 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:01 PM IST
सार
लुधियाना में नकली लेडी इंस्पेक्टर बनकर घूम रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला इंस्पेक्टर वर्दी का रौब दिखाते हुए ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करती थी।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात उस समय जमकर हंगामा हुआ जब खाकी वर्दी का रौब दिखाकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रही एक नकली महिला पुलिसकर्मी को ड्राइवरों ने ही रंगे हाथों दबोच लिया। उस पर शक होने पर उसकी घेराबंदी कर ली गई और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला गुरदासपुर इलाके की रहने वाली है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर देर रात सड़कों पर उतरती थी और ट्रकों को रुकवाकर कागजात चेक करने के नाम पर ड्राइवरों पर दबाव बनाती थी। चेकिंग के बहाने वह चालकों से नकदी ऐंठ रही थी। शुरुआत में वर्दी देखकर ड्राइवर सहम गए, लेकिन महिला के संदिग्ध हाव-भाव और बातचीत के लहजे ने ड्राइवरों के मन में शक पैदा कर दिया। जब कुछ ड्राइवरों ने उससे पहचान पत्र मांगा और सख्ती से सवाल-जवाब किए, तो महिला घबरा गई। इसके बाद चालकों ने एकजुट होकर उसे घेर लिया और तुरंत पीसीआर टीम को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि महिला के पास पुलिस की वर्दी कहां से आई और क्या वह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस महिला के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन