सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing in Jagraon Over Land Dispute Village Khurshedpura Case Registered

जगरांव में आधी रात फायरिंग: जमीन विवाद में घर पर चलाई गोलियां, गांव खुरशैदपुरा में दहशत; सात लोगों पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 06 May 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

जरनैल सिंह का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले भी उन पर हमला कर उन्हें घायल किया था, जिस मामले में साल 2025 में थाना सिधवां बेट में केस दर्ज हुआ था।
 

Firing in Jagraon Over Land Dispute Village Khurshedpura Case Registered
गोली के निशान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव के गांव खुरशैदपुरा में आधी रात को कुछ हथियारबंद लोगों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा गांव सहम उठा। 
Trending Videos


पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर रात को नहीं पहुंची और सुबह जांच के लिए आई। इस बीच, हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था कि अचानक बाहर से तेज शोर-शराबे की आवाजें आने लगीं। जब वह उठकर देखने लगा तो बाहर उसका भतीजा बंगी, जग्गी, हरविंदर सिंह, बलविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, कुलविंदर कौर और हरि सिंह निवासी खुरसैदपुरा खड़े होकर उसे गालियां देते हुए बाहर आने के लिए ललकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरनैल सिंह के मुताबिक, वह डर के कारण घर से बाहर नहीं निकला और कमरे की लाइट जला ली। इसी दौरान आरोपियों में शामिल बंगी ने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने लगातार गोलियां चलाईं और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद जब पीड़ित बाहर निकला तो देखा कि घर के गेट में गोलियां धंसी हुई थीं, जबकि आंगन में कारतूस के 4 खोल पड़े थे। पीड़ित जरनैल सिंह ने बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले भी उन पर हमला कर उन्हें घायल किया था, जिस मामले में साल 2025 में थाना सिधवां बेट में केस दर्ज हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब फिर से आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के बाद आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए कि आधी रात को उनके घर पर करीब सात गोलियां चलाई गईं।

बताया जा रहा है कि तीन गोलियां सीधे दरवाजे पर लगीं, जबकि एक गोली कमरे के अंदर तक पहुंच गई। परिवार ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।

सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, 
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस्तेमाल किए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। वहीं, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना सिधवां बेट के इंचार्ज अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने जरनैल सिंह की शिकायत पर सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया जबकि तीन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed