सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband and Wife Commit Suicide by Consuming Poison in ludhiana

गरीबी में जन्म लिया और गरीबी में ही मर रहे: पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल से लाैटे बेटे को मिले शव

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

नरिंदर कौर बीते 6 वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। पत्नी की निरंतर बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी के कारण गुरमीत सिंह गहरे मानसिक तनाव में थे।

Husband and Wife Commit Suicide by Consuming Poison in ludhiana
BMS student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना जिले के अधीन आते गांव पमाल में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर रात हुई इस घटना का पता तब चला जब निजी अस्पताल में कार्यरत दंपती का बेटा ड्यूटी खत्म कर घर लौटा। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि हमने गरीबी में जन्म लिया और गरीबी में ही मर रहे हैं।
Trending Videos


मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी नरिंदर कौर के रूप में हुई है। इस दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा-बेटी कनाडा में और एक बेटा लुधियाना के ही एक अस्पताल में नौकरी कर परिवार का साथ दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को लाैटा बेटा तो मिले माता-पिता के शव

मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे जब बेटा काम से घर लौट रहा था तो उसने माता-पिता को कई फोन और मैसेज किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने पर दरवाजा खुला देख जब वह भीतर गया तो उसके माता-पिता के शव पड़े थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नरिंदर कौर बीते 6 वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। पत्नी की निरंतर बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी के कारण गुरमीत सिंह गहरे मानसिक तनाव में थे। बरामद सुसाइड नोट में दंपती ने लिखा है कि वे अपनी जिंदगी से पूरी तरह टूट चुके हैं। उनके इस कदम के लिए कोई दोस्त, रिश्तेदार या परिवार का सदस्य जिम्मेदार नहीं है। 

पत्र में बच्चों से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि उन्होंने गरीबी में जन्म लिया और गरीबी में ही इस दुनिया को छोड़ रहे हैं। थाना जोधां के एसएचओ मीत ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed