सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband and wife steal scooter in Ludhiana in five seconds see video

लुधियाना में बंटी और बबली: पांच सेकेंड में स्कूटी ले उड़े, Video में देखिए शातिर दंपती का कारनामा

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में बंटी और बबली घूम रहे हैं। शातिर दंपती पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर खिसक लेते हैं। शातिर दंपती ने फिल्मी अंदाज में एक स्कूटी को महज पांच सेकेंड में चोरी कर लिया। 

Husband and wife steal scooter in Ludhiana in five seconds see video
स्कूटी लेकर दंपती फरार। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक नगरी लुधियाना में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे अकेले नहीं, बल्कि सह-परिवार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के कुंदन पुरी इलाके का है, जहां एक शातिर दंपती ने फिल्मी अंदाज में एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। इस बंटी और बबली की जोड़ी की पूरी करतूत गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। थाना डिवीजन आठ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


पीड़ित स्कूटी मालिक अश्वनी ने बताया कि वह घर के भीतर था और उसकी स्कूटी बाहर खड़ी थी। जब वह काम पर जाने के लिए बाहर निकला तो स्कूटी गायब देख उसके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने के बाद जब गली की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो चोरी का हैरान करने वाला तरीका सामने आया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए महिला पहले एक दुकान में ग्राहक बनकर दाखिल होती है ताकि किसी को शक न हो। इस बीच बाहर खड़ा उसका पति स्कूटी की रेकी करता है। शातिर चोर ने जेब से मास्टर की (नकली चाबी) निकाली और महज 5 सेकेंड के भीतर स्कूटी का लॉक खोल दिया। जैसे ही स्कूटी स्टार्ट हुई, उसकी पत्नी दुकान से बाहर निकली। पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक का ध्यान भटकाने के लिए वह उसे बातों में उलझाए रही। मौका मिलते ही महिला स्कूटी के पीछे बैठी और दोनों पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग अब इस जोड़े को इलाके का बंटी-बबली कह रहे हैं। इस संबंध में चौकी कैलाश नगर के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को चोरी की लिखित शिकायत मिल चुकी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस शातिर दंपती को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed