सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon firing in dispute between two brothers in Kotha Hari Singh

Jagraon: कोठे हरि सिंह में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में हवाई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

परिवार में एक बुजुर्ग के तीन बेटे हैं और बुजुर्ग अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहता है, जबकि बाकी दो बेटे इसका विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते झगड़ा बढ़ गया और कथित तौर पर डराने के लिए फायरिंग कर दी गई। 

Jagraon firing in dispute between two brothers in Kotha Hari Singh
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव के कोठे हरि सिंह में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो भाइयों के बीच चल रहे झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गईं।

Trending Videos


हालांकि गोलियां हवा में चलाई गईं, लेकिन फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोठे हरि सिंह में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के दौरान बहस बढ़ गई और एक व्यक्ति ने डराने के इरादे से हवा में गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि मनोहर लाल नामक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

सूत्रों के अनुसार यह एक प्रवासी परिवार का मामला है। परिवार में एक बुजुर्ग के तीन बेटे हैं और बुजुर्ग अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम करना चाहता है, जबकि बाकी दो बेटे इसका विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद के चलते झगड़ा बढ़ गया और कथित तौर पर डराने के लिए फायरिंग कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed