Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk: Minors Found Involved in Hirachowk Stone-Pelting Case, 3 Accused Detained; Agencies on Alert up to Delh
{"_id":"69afacb57bcfd266280ba86b","slug":"tonk-news-including-minior-youth-in-patharbazi-tonk-news-c-1-1-noi1342-4033046-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: हीराचौक पथराव मामले में नाबालिग बच्चे भी शामिल, तीन आरोपी हिरासत में, दिल्ली तक अलर्ट हुई एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: हीराचौक पथराव मामले में नाबालिग बच्चे भी शामिल, तीन आरोपी हिरासत में, दिल्ली तक अलर्ट हुई एजेंसियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 01:26 PM IST
Link Copied
जिले के हीराचौक में बीते दिनों हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है और पुलिस एक-एक कर पत्थरबाजी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसी बीच पुलिस जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा दर्जनभर नाबालिगों को भी पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुरानी टोंक के हीराचौक में हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पत्थरबाजी की घटना में कुछ नाबालिग भी शामिल थे। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।