सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur : Sachin Pilot Targets Centre and State, Calls for Strong Energy Security Amid Rising Global Tensions

Jaipur News: सचिन पायलट का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, बोले- एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर तैयारी जरूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Tue, 10 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एनर्जी सिक्योरिटी, खाड़ी क्षेत्र के हालात, धर्म-जाति की राजनीति और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए।

Jaipur : Sachin Pilot Targets Centre and State, Calls for Strong Energy Security Amid Rising Global Tensions
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर भी घोषणाओं की राजनीति करने और स्थानीय निकाय चुनाव टालने के आरोप लगाए।

Trending Videos


पायलट ने कहा कि भारत अपनी बड़ी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में सरकार को संभावित वैश्विक संकटों को ध्यान में रखते हुए पहले से वैकल्पिक व्यवस्थाएं और जरूरी सेफगार्ड तैयार रखने चाहिए। उनका कहना था कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति जैसे मुद्दों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने के लिए बिल लाए जा रहे हैं, जिससे समाज में दूरी बढ़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में घोषणाएं तो बहुत हुई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Mudslide: राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के पास हुआ हादसा

पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में समन्वय की कमी साफ दिखाई देती है। मंत्री कुछ बोलते हैं और अफसर कुछ और करते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव कराने से बच रही है और बार-बार कोर्ट या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं का हवाला देकर चुनाव टाल रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और हार के डर से सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed