सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heat Intensifies in Rajasthan: Yellow Alert for Heatwave in 4 Districts on March 10–11

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज हुई गर्मी, 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट, बाड़मेर में पारा 40 पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Tue, 10 Mar 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने जैसलमेर, बाड़मेर समेत चार जिलों में 10 और 11 मार्च के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं अगले एक सप्ताह में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

Heat Intensifies in Rajasthan: Yellow Alert for Heatwave in 4 Districts on March 10–11
राजस्थान में गर्मी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10 और 11 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर सहित चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बाड़मेर का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी संभव है।

Trending Videos


सोमवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिलानी में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। हालांकि पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र में दोपहर बाद हल्के बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा राज्य के शेष अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की प्रबल संभावना जताई गई है। विभाग का यह भी कहना है कि 11 से 12 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट मैच के दौरान भारत के समर्थन पर हिंसा: राजस्थान में जश्न के दौरान विवाद, पथराव-गोलीबारी में युवती गंभीर

जयपुर में भी बढ़ रही गर्मी
राजधानी जयपुर में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। दिन में तेज धूप के कारण तपिश महसूस की गई और देर शाम तक गर्मी बनी रही। जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हवा में नमी का स्तर घटकर करीब 30 प्रतिशत रह गया है।

फरवरी में कम बारिश का असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में सामान्य से कम बारिश होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बारिश कम होने से सूर्य की किरणें सीधे धरातल तक पहुंच रही हैं, जिससे जमीन जल्दी गर्म हो रही है। इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से भी गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed