{"_id":"69aedf504600e3e0bc0da777","slug":"jaipur-news-impact-of-middle-east-tensions-unannounced-ban-on-supply-of-commercial-gas-cylinders-in-rajasthan-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया तनाव का असर: राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत, क्या हैं कारण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम एशिया तनाव का असर: राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत, क्या हैं कारण?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी प्रभावित हुईं है। एजेंसियों को घरेलू गैस सप्लाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर असर पड़ा है
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियां पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी रोकने के आरोप लग रहे हैं। एजेंसियों को फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।
Trending Videos
एजेंसियों को केवल घरेलू गैस सप्लाई पर ध्यान देने के निर्देश
देर रात जारी इन निर्देशों के बाद कई एलपीजी एजेंसियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों को प्राथमिकता देना कम किय है। कंपनियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी वजह से फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट, होटल और उद्योगों पर पड़ सकता है असर
कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सीमित होने का सीधा असर औद्योगिक इकाइयों, रेस्टोरेंट और होटलों पर पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदेश में शादी-समारोह का सीजन शुरू होने के कारण बड़े आयोजनों में खाना बनाने के लिए गैस की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि तेल कंपनियां अभी स्थिति को सामान्य बता रही हैं, लेकिन एलपीजी डीलर्स को अगले आदेश तक कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन ने दी जानकारी
राजस्थान एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एलपीजी गैस की सप्लाई में घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। इसी कारण एजेंसियों को फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई बुकिंग प्रभावित हुई है।
पढ़ें- क्रिकेट मैच के दौरान भारत के समर्थन पर हिंसा: राजस्थान में जश्न के दौरान विवाद, पथराव-गोलीबारी में युवती गंभीर
पश्चिम एशिया पर निर्भरता से बढ़ी चिंता
मार्च और अप्रैल में राजस्थान में शादियों का सीजन रहता है। यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो गैस की कमी और बढ़ सकती है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80 प्रतिशत एलपीजी कतर, ईरान और अन्य पश्चिम एशिया देशों से आयात करता है। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने की स्थियति में शादी-समारोह और बड़े आयोजनों की भोजन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
बुकिंग और डिलीवरी में बढ़ी देरी
इससे पहले तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को भी नियंत्रित किया था। निर्देश दिए गए थे कि सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग ली जाए, ताकि सप्लाई संतुलित रखी जा सके। वहीं अब गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है। जहां पहले दो से तीन दिन में डिलीवरी हो जाती थी, वहीं अब कई स्थानों पर सात दिन या उससे अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन