सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LPG Crisis: Congress Targets BJP Over LPG Crisis, Statewide Protests from March 12

LPG Crisis: LPG संकट पर अब सियासी घमासान, सरकार को घेरने के लिए तैयार कांग्रेस, 12-13 मार्च को प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 11 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis: देश में एलपीजी संकट पर अब सियासी घमसान तय है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घरेने के लिए राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके लिए सभी जिला इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

LPG Crisis: Congress Targets BJP Over LPG Crisis, Statewide Protests from March 12
एलपीजी संकट पर 12-13 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और इस्राइल युद्ध के बाद अब राजस्थान सहित देश भर में एलपीजी संकट गहरा गया है। हालात विकट होते जा रहे हैं। होटल, ढाबा और रेस्त्रां कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इन कारोबारों से जुड़े करोड़ों लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी आ खड़ा हुआ है। इधर राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए  निर्देश दिए हैं इसलिए कुछ दिनों तक कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं होगी।

Trending Videos

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा में भी एलपीजी किल्लत को लेकर भारी हंगामा किया था। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 व 13 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
डोटासरा ने जिला कांग्रेस कमेटियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 12 और 13 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं। पत्र में कहा गया है कि इस्राइल , अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है। इसके कारण देश में ईंधन की कीमतों का बोझ आम जनता पर पड़ा है। साथ ही घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- जयपुर में एलपीजी संकट गहराया: कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

शादी-विवाह में बढ़ी परेशानी
कांग्रेस का आरोप है कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के सीजन में केंद्र सरकार कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी असफल रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला इकाइयों से इन मुद्दों को लेकर आमजन के बीच विरोध दर्ज कराने और प्रमुख कांग्रेस नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई और गैस संकट के खिलाफ यह आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed