{"_id":"69afaae7615c72598f09d62a","slug":"police-station-watchman-died-in-rohtas-police-investigation-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4033044-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: ड्यूटी से घर लौटने के बाद चौकीदार की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: ड्यूटी से घर लौटने के बाद चौकीदार की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
Patna News: रोहतास जिले के राजपुर थाना में तैनात चौकीदार नथुनी राम की ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के राजपुर थाना में तैनात एक चौकीदार की ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी करीब 55 वर्षीय नथुनी राम के रूप में की गई है।
Trending Videos
ड्यूटी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, नथुनी राम बीती रात अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने भोजन किया और आराम करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मामले में राजपुर थाने के एक अन्य चौकीदार अवध बिहारी राम ने बताया कि नथुनी राम की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें: मेट्रो के बाद पटना में दौड़ेंगे हाईटेक ‘अल्ट्रा पॉड्स’, बिहार सरकार और LNT के बीच हुआ 296 करोड़ का करार
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
प्रारंभिक तौर पर चौकीदार की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन