फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NRI woman subjected to indecency under pretext of exorcism in Ludhiana

भूत भगाने के बहाने NRI युवती से अभद्रता: होटल के कमरे में उतरवाए कपड़े, कहा-तुम्हारे अंदर दो आत्माओं का वास है

Wed, 05 Aug 2026 05:26 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

पीड़िता छोटे भाई के सुनहरे भविष्य की चिंता को लेकर आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसे पूजा के बहाने लुधियाना बुलाया था।

विज्ञापन
NRI woman subjected to indecency under pretext of exorcism in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल में विदेश से आई एक युवती के साथ झाड़-फूंक के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ कनाडा से भारत आई थी और उन्होंने शहर के इस नामी होटल में ठहराव किया था। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सिविल लाइंस स्थित न्यू दीप नगर के निवासी राहुल सूद के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सराभा नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पीड़िता का दिल्ली में भी निवास है और वह अपने छोटे भाई के सुनहरे भविष्य की चिंता को लेकर आरोपी के संपर्क में आई थी। राहुल सूद ने उसे भाई की तरक्की के लिए एक विशेष पूजा कराने की सलाह दी थी। इसी सिलसिले में पीड़िता अपने परिवार के साथ लुधियाना पहुंची और होटल के कमरा नंबर 839 में पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई। तय समय पर आरोपी होटल पहुंचा और पूजा शुरु करने से पहले कुछ सामग्री लाने की बात कही। सामग्री लेने के लिए पीड़िता की मां बाजार चली गईं, जबकि आरोपी ने धार्मिक प्रक्रिया का हवाला देकर उसके भाई को भी कमरे से बाहर भेज दिया। कमरे में युवती को अकेला पाकर आरोपी ने खौफ पैदा करने की नीयत से कहा कि उसके भीतर दो आत्माओं का वास है, जिन्हें फौरन बेदखल न किया गया तो भारी नुक्सान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता उस प्रक्रिया के लिए सहमत हो गई। इसके बाद आरोपी ने बाधा निवारण के नाम पर युवती के हाथ जकड़ लिए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब इसका कड़ा विरोध जताया तो उसने इसे पूजा का ही एक हिस्सा बताकर शांत रहने की हिदायत दी। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी अपनी मर्यादा लांघते हुए बलप्रयोग पर उतारू हो गया और उसने पीड़िता के कपड़े उतारकर हिंसा की और दुष्कर्म का प्रयास किया। 


पीड़िता ने साहस दिखाते हुए खुद को उसके चंगुल से मुक्त कराया और आरोपी को धक्का देकर कमरे से बाहर धकेल दिया। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस को शिकायत दी। सराभा नगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed